पुलिस ने तीन शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर नगर समेत यूपी के अमरोहा व गाजियाबाद जिले से चोरी की गईं 12 बाइकें बरामद कर पुलिस ने 3 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे को गठित पुलिस टीम ने रविवार रात मानपुर तिराहे से आगे मानव विहार की तरफ कच्चे रास्ते पर जा रहे बाइक सवारों की संदिग्ध गतिविधियां देखते हुये दबे पांव उनके पीछे-पीछे चलकर उन्हें
दबोच कर उनके द्वारा ऊंची झाड़ियों में छिपाई हुई चोरी की कुल 12 बाइक बरामद कर लीं। सोमवार दोपहर मामले का खुलासा करते हुए जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि दौराने पूछताछ वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के काशीपुर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों की बाइकें चुराते हैं। वे लोग रैकी करने के बाद बाइक चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसका नंबर प्लेट तोड़ देते थे। उनके द्वारा ये बाइक चोरी कर यहां झाड़ियों में छिपाई गई थीं जिन्हें सोमवार रात बाहर बेचने की योजना थी। गिरफ्तार बाइक चोर विकास कुमार पुत्र गेंदालाल , गौरव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह निवासी नवलपुर चौकी गढ़ीनेगी थाना कुंडा व प्रमोद कुमार उर्फ रितिक पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी सकतपुरा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताये गये हैं, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, धीरेन्द्र परिहार, अशोक काण्डपाल, मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल रंजीत प्रसाद, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, गिरीश मठपाल, गौरव सनवाल व सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement