अतिक्रमण अभियान के तहत पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में की गई विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक, किया गया विचार विमर्श

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। जिले में अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा संयोजक के रूप में सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में सभी विभागों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विचार विमर्श किया गया। अतिक्रमण हटाने हेतु सुरक्षा पुलिस बल प्रदान करने हेतु आश्वत किया गया। अतिक्रमण के समबन्ध में 18 मई को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में डा मंजुनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के नेतृत्व में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। वर्त्तमान समय में स्थाई व अस्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध/ट्रैफिक, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, सीओ पंतनगर, सिचाई विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, रेलवे विभाग व एन0एच0ए0आई विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस का अभियान रहेगा जारी।


खबरे शेयर करे -

2 thoughts on “अतिक्रमण अभियान के तहत पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में की गई विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक, किया गया विचार विमर्श

  1. Ищете профессиональную переподготовку и повышение квалификации для специалистов в нефтегазовой сфере? Посетите сайт https://institut-neftigaz.ru/ и вы сможете быстро и без отрыва от производства пройти профессиональную переподготовку с выдачей диплома. Узнайте на сайте подробнее о наших 260 программах обучения.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *