



चंपावत। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में आगामी तीस मई से तीस जून तक प्रस्तावित महा संपर्क अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गयी और अभियान के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गयी। भाजपा जिला कार्यालय में आयेाजित बैठक का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश महामंत्राी आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, गणेश भंडारी हेमा जोशी ने संयुक्त रूप से बैठक का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष के सफलतम पूर्ण होने पर जिले के हर बूथ पर 1 महीने तक भाजपा हर घर महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 30 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलना है। इस दौरान केंद्र सरकार की एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क भी किया जायेगा और जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया जायेगा। इस अभियान के तहत तहत विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी करते हुए कार्यक्रम अभियान को सफल बनायेंगे।
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। 9 अंक का विशेष महत्व होता है। हमारे ग्रह 9 हैं, देवियां 9 हैं और रत्न भी 9 होते हैं। इस लिहाज से केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष भी महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव में इस महासंपर्क अभियान के सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ बोलने के सिवाय कोई नीति नहीं है और झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा की आज विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन हो रहा है इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व है। आज दूसरे देशों के मंच पर भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान किया जा रहा है। वहां के प्रधानमंत्री प्रोटोकाल तोड़कर नरेंद्र मोदी की अगवानी में खड़े रहते है। देश के लिए यह बड़े गौरव की बात है। देश को जब से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले है और प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री मिले हैं तभी से सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ देश और प्रदेश के कोने कोने में विकास कार्य की गंगा वह रही है। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश का आम नागरिक लाभान्वित हो रहा है। आज डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर अपनी ताकत को मजबूती देते हुए भाजपा को मजबूत करें।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत एक माह तक प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस मीट, जनसभा, विशिष्ठ व्यक्तियों परिवारों से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ कार्यक्रम, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, मन की बात कार्यक्रम, आपात काल दिवस प्रबु( सम्मेलन , घर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम आदि आयोजन होंगे। बैठक में इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गयी। बैठक में हयात सिंह मेहरा, शिवराज सिंह, शंकर पांडेय ,सतीश पांडे, दीप पाठक, चेयरमेन विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पाटी कुसुमलता विनीता फ़र्त्याल, ब्लॉक प्रमुख लोहघाट रेखा, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत सहित ज़िला पदाधिकारीं मण्डल अध्यक्ष महामन्त्री मोर्चा के अध्ययक्ष महामंत्री मौजूद रहे।


tiktok agency account for sale tiktok ad accounts
вывод из запоя на дому вывод из запоя на дому .