टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस खंती में पलटने से आया की हुई मौत

टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस खंती में पलटने से आया की हुई मौत

 

 

काशीपुर। टूर पर जा रही निजी स्कूल की बस के खंती में पलटने से आया की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका समेत कई बच्चों के घायल हो जाने पर उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दढ़ियाल रोड पर लोहियापुल स्थित एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी की तीन बसें बच्चों को लेकर मुरादाबाद टूर पर जा रहीं थी। दढ़ियाल-काशीपुर रोड पर नया गांव के पास मोड़ पर एक बस का पट्टा अचानक टूट जाने से बेकाबू होकर बस खंती में पलट गई। चीख पुकार सुन राहगीर और आसपास के ग्रामीण व अन्य बसों में सवार स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों ने पलटी बस से बच्चों और स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों को निकाला। बस में सवार स्कूल की आया 21वर्षीय बबली निवासी गांव बरखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक महिला शिक्षिका और कई बच्चे घायल हो गये। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह सहित दढ़ियाल और उत्तराखंड की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement