काशीपुर बार एसोसिएशन ने छबील लगाकर लोगों को शरबत का प्रसाद किया वितरित

काशीपुर बार एसोसिएशन ने छबील लगाकर लोगों को शरबत का प्रसाद किया वितरित

 

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर छबील लगाकर लोगों को शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान व अन्य सदस्यों द्वारा बार एसोसिएशन के प्रांगण में छबील लगाकर शरबत वितरण किया गया। एसोसिएशन के सभागार में गुरु अर्जुन देव जी के चित्र पर सरदार कश्मीर सिंह, सुखदेव सिंह द्वारा अरदास की गई। सरदार कश्मीर सिंह ने कहा कि अर्जुन देव जी का पूर्ण जीवन समाज के उत्थान, मानवता के संदेश को प्रसारित करना था। उन्हें जहांगीर बादशाह द्वारा बुलाया गया तथा कहा गया कि आप इस्लाम धर्म कबूल करो या गुरु ग्रंथ में हमारे धर्म की तारीफ करो अन्यथा मौत के लिए तैयार हो जाओ। इस पर अर्जुन देव जी ने कहा कि यह शरीर मिट्टी है। अपने धर्म को मानने का अधिकार सबको है। मैं धर्म परिवर्तन नहीं करूंगा और मौत के लिए तैयार हूं। मेरी मिट्टी मानवता के लिए संसार में काम आती रहेगी। उन्होंने क्रूरता, अत्याचार व जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के खिलाफ काम किया। उनके जीवन के बलिदान से प्रेरणा लेकर आज समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान, उमेश जोशी, कश्मीर सिंह, अनिल कुमार शर्मा, भास्कर त्यागी, सुखदेव सिंह, नवजोत सिंह, अजय अरोरा, हरजोत सिंह, राधेश्याम सक्सेना, रामकुंवर चौहान, सनत पैगिया, राम शर्मा, वकील अहमद, रहमत अली खान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement