निजी चिकित्सालय के चिकित्सक और उनकी पत्नी की नशीले इंजेक्शन के सेवन से हुई मौत

निजी चिकित्सालय के चिकित्सक और उनकी पत्नी की नशीले इंजेक्शन के सेवन से हुई मौत

 

 

काशीपुर। शहर के एक निजी चिकित्सालय के चिकित्सक व उनकी पत्नी की नशीले इंजेक्शन के सेवन कर लेने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। आईटीआई थाना पुलिस ने के मुताबिक, आज सुबह डायल 112 पर कॉलर द्वारा सूचना दी गयी कि सैनिक कॉलोनी में एक घर में पति-पत्नी की मृत्यु हो गयी है। मौके पर पहुँचने पर डा. इन्द्रेश शर्मा पुत्र पुत्र रामनाथ शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमति वर्षा शर्मा निवासीगण देहरादून होने की जानकारी हुई । डा. इन्द्रेश शर्मा वर्तमान में कृष्णा हॉस्पिटल काशीपुर में कार्यरत थे। उनकी पत्नी के काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी हुई। मृतक के कमरे में नशीले इंजेक्शन पाये गये । जिससे प्रथम दृष्टया नशीले इंजेक्शन के सेवन से मृत्यु होना प्रतीत होता है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement