जेसीज में समर कैंप का समापन समारोह

*जेसीज में समर कैंप का समापन समारोह*

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में दस दिवसीय समर कैंप 2023-24 का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों तथा सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि समर कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं। इस समर कैंप में नृत्य ,संगीत ,फोटोग्राफी , रोबोटिक्स,मेकओवर, योग , तैराकी, स्केटिंग, क्रिकेट(इंटर हाउस मैच,तथा इंटर स्कूल – जे पी एल), फुटबॉल, बैडमिंटन, कराटे, पेंटिंग मैजिक के प्रशिक्षण के साथ साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए एडवेंचर गेम्स का भी आयोजन किया गया था।

समापन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शास्त्रीय एवं पाश्चात्य नृत्य ,संगीत एवं गायन की मधुर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। जेसीज फाउंडे शन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।जेसीज के कुशल योगियों तथा स्केटिंग के प्रतिभागियों के मनमोहक प्रदर्शन की सभी ने करतल ध्वनि से सराहना की। इसके साथ-साथ रोबोटिक्स तथा फोटोग्राफी के प्रतिभागियों ने ज्ञानवर्धक व मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया। तैराकी, क्रिकेट फुटबॉल, बैडमिंटन एवं एडवेंचर कैंप के प्रतिभागियों ने समर कैंप के अपने अनुभव साझा किए। मेक ओवर एंड ग्रूमिग के विद्यार्थियों ने सुंदर आत्म विश्वास के साथ रैंप वॉक की प्रस्तुति से यह स्पष्ट किया कि वे भी फैशन और ग्लैमर की दुनिया में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्रियाकलाप तथा गतिविधियां वर्तमान समय की आवश्यकता हैं।बदलते समय में बच्चों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना बहुत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान करना अति आवश्यक है जिससे उनके आत्म विश्वास और रचनात्मकता में वृद्धि हो और विद्यालय सदैव इसके लिए प्रयासरत है ।उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास तथा उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।

श्रीमती सिमरनजीत कौर ने मुख्य अतिथि समस्त , समस्त आगंतुकों तथा अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा समस्त प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement