बाजपुर के गांव कनौरा में नूर हसन ने दिया था सावित्री हत्याकांड को अंजाम

नूर हसन ने सावित्री की ब्लेड से गला रेत कर की हत्या।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी नूर हसन को लिया हिरासत में।

बाजपुर=ग्राम कनोरा में हुए सावित्री हत्याकांड को ठेकेदार नूर हसन पुत्र मेंहदी हसन निवासी सुल्तानपुर पट्टी न दिया था अंजाम। नूर हसन और सावित्री के बीच लंबे समय से अवैध संबंधों की बात सामने आई है। सावित्री ने नूर हसन के साथ काम करना छोड़ दिया था जिसको लेकर दोनों में अनबन थी। इसी से नाराज नूर हसन ने सावित्री का गला रेत उसकी हत्या कर दी।
बुधवार को ए एस पी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कनौरा ईदगाह के पास महिला का शब मिलने पर ए एस पी काशीपुर न डॉग स्क्वायड ,फॉरेंसिक , एसओजी के साथ चार टीमें गठित कर हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। बही पुलिस ने घटना के आरोपी नूर हसन निवासी सुल्तानपुर पट्टी को शक के आधर पर हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान नूर हसन ने जुर्म कबूल कर हत्या की बात को स्वीकार लिया। ए एस पी ने बताया की बीते रविवार को दोनो के बीच ग्राम कनौरा में झगड़ा हुआ था जिसके बाद नूर हसन ने सावित्री को पहले ऊंचे टीले से थक्का दे दिया और फिर बिलेट से गला रेत उसकी हत्या कर दी। ए एस पी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त बिलेट और मोबाईल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने नूर हसन को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहा से उसे उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया है
पुलिस टीम में।
1. बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी
2. कोतवाल बाजपुर प्रवीण सिंह कोश्यारी।
3. दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राजपूत।
4. सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज विजय सिंह।
5. कांस्टेबल खेम सिंह
आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement