17 वें राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किंग्स हाईट इण्टरनेशनल स्कूल दिनेशपुर में हुआ आयोजन

दिनेशपुर ।17 वें राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किंग्स हाईट इण्टरनेशनल स्कूल में उधमसिंह नगर में दिनांक 15 , 16 जनवरी को आयोजित कराई गयी । जिसमें राज्य भर की 12 टीमों ने पुरूष वर्ग में प्रतिभाग किया एवं 6 टीमों ने महिला वर्ग में प्रतिभाग किया । आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक आलमजीत सिंह एवं डॉ ० वीर सिंह के द्वारा किया गया । पुरूष वर्ग में पिथौरागढ की टीम ने अल्मोडा की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर अल्मोडा की टीम एवं तृतीय स्थान पर उधमसिंह नगर ( आर ० ए ० एन ० पब्लिक स्कूल ) तथा बालिका वर्ग में देहरादून प्रथम स्थान पर , उधमसिंह नगर द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय स्थान पर अल्मोडा की टीम रही । विजेता टीमों को अंर्तराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मुख्य अतिथि शरद जोशी एवं एसोशिएसन के सचिव अमजद उस्मानी के द्वारा पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गयी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement