बाजपुर मारपीट प्रकरण में वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बाजपुर। बीती 3 जून को वादी द्वारका प्रसाद पुत्र रामलाल निवासी गांव बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा थाना बाजपुर में दाखिल तहरीर बावत उसके पुत्र अजय सिंह उम्र 35 वर्ष को गांव के ही रहने वाले अभिषेक सौरभ सागर जसपाल सिंह राजपाल सिंह रोहित राहुल आदि लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से उसके सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा वर्तमान में मुरादाबाद उजाला अस्पताल में उपचाराधीन है। दाखिल तहरीर के आधार पर पर थाना बाजपुर में मुकदमा धारा- 147,148,149,452,323,504,506,307 बनाम जसपाल सिंह आदि पंजीकृत किया गया। दिनांक 04-06-2023 को मुखबिर की सूचना पर रामलीला ग्राउंड बाजपुर गांव से समय लगभग 22ः45 बजे रात्रि में अभियोग से संबंधित अभियुक्त अभिषेक पुत्र सूरजपाल उम्र 21 वर्ष, सौरव सागर पुत्र सुरेंद्र पाल उम्र 19 वर्ष, जसपाल सिंह पुत्र रामकिशोर उम्र 45 वर्ष, राजपाल पुत्र रामकिशोर उम्र 35 वर्ष है। रोहित पुत्र जसपाल सिंह उम्र 22 वर्ष, राहुल पुत्र जसपाल सिंह उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जसपाल सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून आलूदा लाठी भी बरामद की। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। घटना में घायल अजय पुत्र द्वारका प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत, कांस्टेबल मनोज बिष्ट, कांस्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल गिरजा शंकर, कॉन्स्टेबल दीपक ढीला, कॉन्स्टेबल मोहन भट्ट आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement