कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में किच्छा में ऐतिहासिक होगा धरना प्रदर्शन : गावा

रुद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि प्रशासन द्वारा गरीबों को उजाड़े जाने रची जा रही साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 7 जून को किच्छा तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। श्री गावा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि 7 जून को प्रातः साढ़े 11 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में जिलेभर के कार्यकर्ता किच्छा तहसील में प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री गावा ने कहा कि गरीबों को उजाड़े जाने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता को लूटने और उजाड़ने का काम किया है। राज्य का गठन होने से पहले से जो लोग जमीनों पर काबिज हैं, उन्हें बेघर करने के लिए साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अधिकारी अपनी तानाशाही से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि राज्य में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। सीएम धामी सरकार चलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। श्री गावा ने कहा कि सीएम धामी ने पहले खुद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये थे अब जनाक्रोश के चलते सीएम को बैकफुट जाना पड़ा है और अब वह इसका ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ रहे है। श्री गावा ने कहा कि सीएम पुराने बसे हुए लोगों को न उजाड़ने की बात कह रहे हैं जबकि कई जगहों पर प्रशासन वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ चुका है। गावा ने सवाल उठाया कि जिन लोगों के घर और दुकानें तोड़ दी गयी हैं अब उसकी भरपाई कौन करेगा। श्री गावा ने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर सरकार रंग बदल रही है। चुनाव के बाद फिर से सरकार गरीबों पर बुल्डोजर चला सकती है। श्री गावा ने कहा अगर सीएम धामी की नियत साफ है तो वर्षों से सरकारी जमीनों पर काबिज लोगों को शीघ्र मालिकाना हक दिलायें। श्री गावा ने कल किच्छा में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से पहुचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement