एसपी काशीपुर अभय सिंह एवं सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार द्वारा बाल पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

एसपी काशीपुर अभय सिंह एवं सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार द्वारा बाल पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

काशीपुर। एसपी काशीपुर अभय सिंह एवं सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार द्वारा बाल पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि करीब एक माह पूर्व निलेश कुमार द्वारा रामपुरम् एक्सटेंशन कॉलोनी में बच्चों के साथ गर्मी से बेहाल पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए घर-घर जाकर पक्षियों हेतु मिट्टी के बने हुए पात्र का वितरण किया गया था। यह कार्यक्रम साप्ताहिक रूप से जारी रहा। एसपी काशीपुर ने सभी बच्चों के इस कार्य की खूब प्रशंसा की। निलेश कुमार ने आह्वान किया कि सभी लोग अपनी-अपनी कॉलोनी में इस तरह के कार्यक्रम करें। इससे बच्चों में पर्यावरण, पशु पक्षियों के प्रति प्रेम बढ़ेगा तथा हमारा पारिस्थितिकी तंत्र भी अच्छा होगा। सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। बाल पर्यावरण मित्रों ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयुषी, उमंग, सौम्या सीरीश, मीठी, भाविका तथा एप्पल को सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement