गल्ला मंडी में भी शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नगर निगम ने शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को महापौर विकास शर्मा ने गल्ला मंडी और मुख्य बाजार क्षेत्र में नारियल फोड़कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक शहर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
महापौर ने बताया कि आदर्श कॉलोनी, आवास विकास और कल्याणी व्यू से गोल्डन एजेंसी तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। अब गल्ला मंडी, मुख्य बाजार और श्याम बाबा मंदिर के आसपास सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। सुभाष कॉलोनी और होटल सागर वाली गली में भी अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों से व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। सड़क मरम्मत में रोलर और मशीनों का इस्तेमाल कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सड़कें लंबे समय तक मजबूत बनी रहें।
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके बाद नई सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शहर की कोई भी गली, सड़क या पार्क विकास से अछूता नहीं रहेगा।
दीपावली के मद्देनजर गांधी पार्क में मेले की तैयारी भी की जा रही है। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स को अवसर देने के साथ नागरिकों को खरीदारी के लिए सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद चिराग कालरा, सुनील ठुकराल, संदीप राव, राजेश घीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी और स्थानीय लो
ग मौजूद रहे।




