अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशु हेल्थ योगा सेंटर में योगा के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशु हेल्थ योगा सेंटर में योगा के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

*काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौहल्ला कटोराताल अंतर्गत विजयनगर स्थित आशु हेल्थ योगा सेन्टर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेन्टर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे योग साधकों ने योगाभ्यास किया। सेन्टर संचालिका रानी खान ने बताया कि सेन्टर में पचास से अधिक प्रशिक्षार्थी योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा की एक अमूल्य देन है। यह व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली रूप है जिसके माध्यम से ना केवल शरीर के अंगों अपितु मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अतिरिक्त मानसिक समस्याओं से भी निदान प्राप्त किया जा सकता है। निरंतर योगाभ्यास द्वारा तेज दिमाग, स्वस्थ दिल, सकारात्मक भावों की जागृति और एक सुकून भरी जीवनशैली संभव है। अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर हम न केवल तनाव मुक्त बन सकते है अपितु एक आनंद वाली सरल जीवन जीने की प्रेरणा भी हम सभी को प्राप्त होती है। वर्तमान समय की भागदौड़ को देखते हुए आज योग की नितांत आवश्यकता भी है। विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा योग की इस संस्कृति को सहज रूप में अपनाया जा रहा है।हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में योग कै जिस तरह ख्याति दिलाई, वह बेहद काबिले तारीफ है। खुशी की बात ये है कि प्रधानमंत्री स्वय़ भी योग करते हैं और अन्य कै भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान रूपेंद्र कौर, शिल्पी चौहान, नसरीन, समरीन, नेहा, शमा, जीनत हज्जन, कुलसुम, आयजा, नुसरत, गुलफशां, इलमा, रूबीना, शबनम, आयशा, जाहिदा, शमा परवीन, फरहा, राबिया, पूजा अरोरा, निधि, नाजरीन, अंशिका, संतोष, प्रीति, रश्मि, आँचल, अमन गौराया, अहमद रजा व राशिद अली आदि उपस्थित थे।*

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement