चार घरों में पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज

चार घरों में पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज

काशीपुर। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने शहर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले में एसडीओ की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने टीम के साथ मौहल्ला थाना साबिक क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के आवासों पर छापा मारी की। इस दौरान मोती मस्जिद निवासी रियासत, इकबाल, असलम, हबीबुर के घरों में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी किए जाना पकड़ा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement