भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को मोदी मित्र प्रमाण पत्र वितरित किए

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को मोदी मित्र प्रमाण पत्र वितरित किए

 

 

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट पर आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने ग्राम सरवरखेड़ा निवासी रिफाकत हुसैन उर्फ रॉकी के नेतृत्व में एकत्रित हुए साजिद, जफर आलम, इब्ने हसन, आरिफ हुसैन, मेंहदी हसन, मकसूद आलम, मोहम्मद हुसैन, नसीम अहमद, नबी हसन आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मित्र के प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सत्ता की बागडोर संभाली। उनके कार्यकाल में भारत ने खासी उन्नति की। देश ही नहीं, विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को नौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता नौ वर्षों की उपलब्धि जनता को बता रहे हैं। सेवा ही संकल्प का मंत्र जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी मित्र बनाए जाने का कार्यक्रम आरंभ किया है। ये मोदी मित्र प्रधानमंत्री की जनहितकारी और विकासपरक सोच नीतियों एवं योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। इंतजार हुसैन ने बताया कि फिलहाल समूचे प्रदेश में एक लाख मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य है, लेकिन यह कार्यक्रम 2024 तक अनवरत जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement