



भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल के काशीपुर आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया
काशीपुर। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल के काशीपुर आगमन पर मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता के दौरान श्री चुफाल ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षों में किए गए विकास कार्य और योजनाएं आमजन को बता रहे हैं। श्री चुफाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक हर घर शुद्ध जल की योजना चलाई गई है, जो जन-जन के लिए लाभदायक साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। आज युवाओं में बदलाव है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया गया जिससे रोजगार के अवसर मिले हैं। पलायन पर भी विराम लगा है। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं तथा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से तमाम योजनाओं का लाभ महिला शक्ति को विकसित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचण्ड बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी एडवोकेट, काशीपुर नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पाल, आवास विकास मंडल अध्यक्ष रजत सिद्धू, नगर महामंत्री विपिन अरोरा, रवि प्रजापति, डॉ. यशपाल, मनोज प्रजापति, मनोज मंडल, रिकी पोंटिंग, योगेश गोयल, पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष रुपेंद्र बग्गा, सुशील शर्मा, तीनों मंडलों की महिला अध्यक्ष वैशाली गुप्ता , बीना देवी, विमला देवी, भरतपुर मेवावाला के मंडल महामंत्री सहानी व तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.