19 करोड़ 40 लाख की लागत से शिमला–कुरैया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा : तिलक राज बेहड़*

*19 करोड़ 40 लाख की लागत से शिमला–कुरैया मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा : तिलक राज बेहड़*

 

विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अंतर्गत शिमला–कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य का आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। ₹19 करोड़ 40 लाख 62 हजार की लागत से 8.885 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पूर्व में किया जा चुका है। इसी क्रम में आज निर्माण कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ कराया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से न केवल लोगों का आवागमन सुगम होता है, बल्कि किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। इसी उद्देश्य के साथ क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुनर्निर्माण एवं सुधार से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विधायक बेहड़ ने कहा कि शिमला–कुरैया मोटर मार्ग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। इस मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य से आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। सड़क की बेहतर स्थिति से स्थानीय लोगों को अपने दैनिक कार्यों, कृषि संबंधी गतिविधियों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि स्वीकृत विकास योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन भी आवश्यक है। शिमला–कुरैया मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का प्रारंभ होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र किच्छा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

 

विधायक बेहड़ ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

 

इस दौरान किच्छा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री राजेश प्रताप सिंह, दलजीत खुराना,हरविंदर मोंटी,वीरेंद्र गंभीर,जीत सिंह,तीरथ मुंजाल,प्रमोद गोयल.मंदीप सिंह, राजेंद्र प्रधान, लक्ष्मण बांगा, विशाल छाबड़ा,हरीश बांगा,बलराम अग्रवाल,पंकज बांगा,ऋतिक खुराना, सतवंत कामरा, नरेश खुराना, सुरेश कुमार,डॉ. हरभगवान रहेजा,अमरजीत सिंह,फैजाल मलिक,प्रकाश,सुखविंदर सिंह, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement