नाबालिग समेत दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

नाबालिग समेत दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता

 

 

काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में गुमशुदगी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस तमाम लोगों को बरामद भी कर रही है। अब नाबालिग समेत दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई है। वार्ड-21 अंतर्गत मौहल्ला महेशपुरा पश्चिमी निवासी मेहर इलाही ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका नवासा 18 वर्षीय अनस 5 जुलाई की सुबह मुरादाबाद जाने को कहकर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। वहीं, कुण्डेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरमासी निवासी रविन्द्र सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री रानी बीती 7 जुलाई को स्कूल जाने को कहकर घर से गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने तहरीरों के आधार पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement