सावन के पहले सोमवार को चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

सावन के पहले सोमवार को चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

काशीपुर। सावन के पहले सोमवार को आज चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक करने को उमड़ी। लंबी-लंबी दो-तीन लाइनों में लगे श्रृ(ालु पूजा-आराधना व जलाभिषेक हेतु घंटों अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आये। इस बीच श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। इसके अतिरिक्त मौहल्ला पक्काकोट स्थित श्री नागनाथ मंदिर, जसपुर खुर्द स्थित बांसियोवाला शिव मंदिर आदि विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके चलते शिवालयों में भारी भीड़ देखी गई। वहीं, श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूर्व प्रधान जसपुर खुर्द द्वारा आयोजित विशाल भण्डारे में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement