डी गोयंका पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की उपलब्धियों में शामिल हुई एक और बड़ी उपलब्धि

बिराटनगर, नेपाल: इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप २०२३ हाल ही में हुई नेपाल के बिराटनगर में रूद्रपुर के जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उपमहाद्वीपीय प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट कौशल दिखाया और साथ ही सर्वोत्कृष्ट सम्मान प्राप्त किए हैं। जिस प्रतियोगिता में १० वर्ष से कम आयु वर्ग में, चतुर्थ कक्षा के फरहान सैफी ने १ स्वर्ण और १ रजत पदक अपने नाम किए, जबकि चतुर्थ कक्षा के ही मानिक यादव ने २ रजत पदक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, छठी कक्षा के मंजोत सिंह ने १ स्वर्ण और १ रजत पदक प्राप्त किया । आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में मयंक सिकदर ने २ कांस्य पदक प्राप्त किए। विजयी हुए छात्रों को उपहारस्वरूप स्वर्ण परत वाले भगवान गणेश की प्रतिमा, टीम इंडिया का ब्लेज़र, ट्रैक सूट, स्किन सूट, टी-शर्ट और टोपी से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्या श्रीमती रुपाली पुरी ने इस सफलता हेतु सभी विद्यार्थियों को अपार आशीष के साथ बधाईयां दीं । प्रधानाचार्या ने छात्रों के इस कड़े परिश्रम की सराहना करके उनके परिवारों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए स्कूल को नई पहचान दिलाने हेतु धन्यवाद दिया । छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement