जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज क्रास केस मैं पुलिस ने दोनों पक्षों की एक-एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज क्रास केस मैं पुलिस ने दोनों पक्षों की एक-एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज क्रॉस केस में पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना आईटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनम पत्नी विजय कुमार निवासी खड़कपुर देवीपुरा ने बीती 15 मार्च को थाने में तहरीर देकर बाॅबी सागर की पत्नी पूनम, पुत्र विशाल व ऋषि तथा पुत्री कोमल पर मारपीट कर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। विवेचना के उपरान्त उक्त मुकदमे में धारा 316 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गयी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त विशाल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उधर, कोमल पुत्री बाॅबी सागर ने गोमती, सोनम पत्नी विजय कुमार, सिमरन व बंटी पर माता पूनम के साथ मारपीट कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। विवेचना के उपरान्त मुकदमे में धारा 452 आईपीसी की बढोत्तरी की गयी। पुलिस ने अभियुक्त विजय कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement