श्री राम कॉलेज के एम० बी० ए० में छात्रवृत्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

 

काशीपुर श्री राम कॉलेज काशीपुर के एम० बी० ए० विभाग में में आज छात्रवृत्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत एम० बी० ए० कोर्स की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले प्रथम २० प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतियोगियों को श्रीराम कॉलेज की तरफ से मोमेंटो, सर्टिफिकेट व पुरुस्कार प्रदान किये गए । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर एम० सी० पांडेय द्वारा प्रतियोगियों को छात्रवृत्ति, प्रमाणपत्र व पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर एम० सी० पांडेय, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
पीजी कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर एम्० सी० पांडेय ने प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए कहा की एम० बी० ए० करने का मतलब है अपनी सैलेरी को दुगना करना।
संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह ने कहा की श्रीराम कॉलेज से एम० बी० ए० करना कम खर्चीला तथा रोजगारपरक है।
प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के सह-प्राध्यापक कुलदीप गोस्वामी, एवं सह-प्राध्यापिका दीप्ति राणा सिरोही द्वारा किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो0 (डॉ0) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा एवं समस्त शिक्षकगणों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement