कुण्डा थाना पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत यूपी के एक युवक को गिरफ्तार

कुण्डा थाना पुलिस ने तमंचा-कारतूस समेत यूपी के एक युवक को गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने तमंचा-कारतूस समेत यूपी के एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा दिनांक काशीपुर-ठाकुरद्वारा मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर ऑक्सीजन गैंस प्लांट वाली रोड पर देशी शराब की दुकान के पास से शादाब पुत्र सलाम निवासी ग्राम जटपुरा मजार के पास थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद को एक अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कुण्डा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल मनोज बोरा, संजय कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement