विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ओम विहार कॉलोनी पहुंच लोगों की समस्याएं सुनी

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ओम विहार कॉलोनी पहुंच लोगों की समस्याएं सुनी

 

 

काशीपुर। सड़क बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ओम विहार कॉलोनी पहुंच लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं का जल्द निस्तातरण करने करने का आश्वासन दिया। दरअसल, रविवार की सुबह ओम विहार कॉलोनी के लोगों ने बाजपुर रोड स्थित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर धरना प्रदर्शन किया था । साथ ही रोड नहीं, तो वोट नहीं के नारे लगाए थे। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव के समय जल्द सड़क बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनकी सड़क नहीं बनाई गई है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद देर शाम विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ओम विहार कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्होंने कॉलोनी के लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक चीमा ने लोगों को आश्वासन दिया की उनकी सड़क जल्द बनवाने का प्रयास करेंगे। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement