कुण्डेश्वरी रोड पर सड़क का कुछ भाग आज बगैर किसी जलभराव के अचानक धंसा

कुण्डेश्वरी रोड पर सड़क का कुछ भाग आज बगैर किसी जलभराव के अचानक धंसा

 

काशीपुर। कुण्डेश्वरी रोड पर जसपुर खुर्द क्षेत्रांतर्गत एसडीएम ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क का कुछ भाग आज बगैर किसी जलभराव के अचानक धँस गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग लगाकर धँसी हुई सड़क से आवागमन बंद करा दिया गया। जसपुर खुर्द क्षेत्र में एसडीएम ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क अचानक धँसकर एक बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना अचानक हुए धंसाव से कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। वही एकाएक बगैर किसी जलभराव के सड़क धंसने से वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई और लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न प्रकार की बातें करने लगे। बताते चलें कि आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर दौरा प्रस्तावित है। इससे पूर्व यहां सड़क धंसने की घटना से सभी स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान यदि गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो शायद यह नजारा देखने को न मिलता।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement