मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर बाजपुर में तमाम संस्थाओं द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन एवं उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया ज्ञापन

बाजपुर।मणिपुर में हो रही हिंसा तथा महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में निष्कलंक माता चर्च बाजपुर व नवचेतना सोशल सेंटर के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार कोंसिल, लिविंग गॉड फाउंडेशन ट्रस्ट, हैल्पिंग स्माइलर्स सोसाइटी सहित तमाम संस्थाओं ने संयुक्त रूप से नगर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को उप जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में मणिपुर में महिलायो के साथ अमानवीय घटना करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई, साथ ही मणिपुर में दो जातीय समूह के बीच जारी हिंसा को भी रोकने और भाईचारा कायम करने की मांग की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement