अंतरराष्ट्रीय: कारगिल युद्ध की याद दिलाकर भारत ने UN में पाकिस्तान को घेरा

अंतरराष्ट्रीय: कारगिल युद्ध की याद दिलाकर भारत ने UN में पाकिस्तान को घेरा

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए 1999 के कारगिल युद्ध का मुद्दा उठाया। भारतीय मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने कहा कि उस युद्ध में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के शव लेने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया था। उनके अनुसार, भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान और इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ दफनाया था।

भाविका मंगलानंदन ने धार्मिक स्वतंत्रता और दफनाने की परंपराओं पर पाकिस्तान के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे पहले अपने देश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने वाले देश को भारत को उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक रिपोर्ट में कथित तथ्यात्मक गलतियों को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई और जवाबदेही तय करने की मांग की। भारतीय प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। भारत ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement