क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में वृहद पौधारोपण किया

*क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष में वृहद पौधारोपण किया*

 

केंद्रीय विद्यालय काशीपुर के प्रधानाचार्य श्री चेतन अरोड़ा जी की अध्यक्षता एवं प्रेरणा से विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण का आयोजन किया गया।इस आयोजन में नगर की प्रमुख पर्यावरण प्रेमी संस्था काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण किया।

इसी के साथ विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को जन्मदिवस एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलवाया गया।

आयोजन में केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अपनी शिक्षकों की टीम तथा छात्रों के साथ मौजूद रहे।

काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन से संरक्षिका डॉक्टर दीपिका गुड़िया अत्रे, अध्यक्ष सर्वेश बंसल उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं वीरेंद्र गर्ग सचिव मोहित मेहरोत्रा मीडिया प्रभारी शशिकांत गुप्ता महिला विंग की अध्यक्षा अर्चना लोनी उपाध्यक्षा रमा गर्ग एथलीट वेद प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चेतन अरोरा जी एवं संयोजन रमा गर्ग जी द्वारा किया गया वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए कार्यरत रहने का संकल्प दोहराया तथा सभी को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement