सिंह कालोनी में फायरिंग से हड़कंप, बेखौफ नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

रुद्रपुर। शहर स्थित सिंह कालोनी में फायरिंग से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना है कि कुछ बेखौफ नकाबपोश सिंह कालोनी में किसी युवक के साथ मारपीट के इरादे से आये हुए थे, जहां नकाबपोशों ने उक्त युवक के साथ हाथापाई की। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और बीच बचाव कराने लगे। वहीं किसी युवक द्वारा 5 से 6 फायर कर दिए गए, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement