महुआखेड़ा स्थित यूनिको प्लास्ट प्रा. लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया

महुआखेड़ा स्थित यूनिको प्लास्ट प्रा. लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया

 

 

काशीपुर। महुआखेड़ा स्थित यूनिको प्लास्ट प्रा. लिमिटेड में 77वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत धूमधाम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कर संगठित रहने का संदेश देते हुए मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कंपनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कंपनी के चेयरमैन अनिल लड्ढा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती संगीता लड्ढा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपने संबोधन में चेयरमैन श्री लड्ढा ने स्वतंत्रता प्राप्ति के विषय में उपस्थित जनों को बताया कि देश को आजाद कराने में महापुरुषों और सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। न जाने कितनों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कोई एक व्यक्ति इस लड़ाई को नहीं लड़ा बल्कि सबने मिलजुल कर यह लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई। उन्होंने उपस्थित जनों से कहा इससे हमें संगठित होकर कार्य करने का संदेश मिलता है। वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती लड्ढा ने तिरंगे की आन-बान-शान पर प्रकाश डाला और सदैव इसका सम्मान करते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें आजादी का मूल्य और मायने समझने होंगे। इस अवसर पर जनरल मैनेजर राजकुमार अरोरा, प्रोडक्शन हेड दीपक बर्ले, एचआर ऑफिसर नवीन नैनवाल समेत यूनिको परिवार के समस्त जन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement