पुलिस ने तमंचा कारतूस समेत सरवरखेड़ा निवासी युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तमंचा कारतूस समेत सरवरखेड़ा निवासी युवक को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने तमंचा कारतूस समेत सरवरखेड़ा के युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मंजुनाथ टीसी के द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्र /मादक पदार्थ की तस्कारी व अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक मनोहर चन्द द्वारा पुराना ढेला पुल के निकट यात्री स्टैण्ड चौकी मण्डी के पास से नूर मौहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम सरबरखेड़ा को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। टीम में कां. चन्द्रशेखर भट्ट व गिरीश पाटनी भी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement