दुग्ध उत्पादकों में मिल रही लगातार मिलावटी की शिकायत के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग ने इस जगह मारा छापा

जसपुर। नगर व आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध उत्पाद संबंधी मिलावटी सामग्री बेचे जाने की मिल रही शिकायतों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग देहरादून के दिशानिर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग की गठित प्रवर्तन टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के पांचवें दिन रविवार को काशीपुर व जसपुर स्थित निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर नमूने लिये। इससे निर्माण इकाई स्वामियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी उपायुक्त कुमाऊं मंडल (एफडीए) अनोज कुमार थपरियाल, ललित मोहन पाण्डे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी उधमसिंहनगर, आरके शर्मा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पिथौरागढ़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर श्रीमती आशा आर्या, विपिन कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागेश्वर की टीम ने काशीपुर में सरवरखेड़ा तथा जसपुर में राजपुर व पट्टी दिला रायपुर में चार जगह निरीक्षण कर छैना रसगुल्ला, घी, मावा पनीर के आधा दर्जन नमूने लिए। एक जगह खुले में मावा बनाने पर चालानी कार्यवाही भी की गई। टीम प्रभारी ने बताया कि नमूनों को जांच हेतु लैब भेजा जाएगा और जांच उपरांत खाद्य सामग्री निर्धारित मानक के अनुरुप न पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement