पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक से स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक से स्मैक बरामद कर किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। एसएसपी के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने स्कूटी सवार एक युवक से 48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में पांच बार जेल जा चुका है।

आईटीआई थाने में आज पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि पैगा बार्डर पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने अलीगंज से आ रही एक स्कूटी संख्या यूके18 एन1936 को रोकने का इशारा किया गया तो वह स्कूटी को मोड़कर वापस भागने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा स्कूटी का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद की। पकड़े गये आरोपी की पहचान मौहल्ला अल्लीखां की रहमत शाह बाबा की मजार के पास निवासी फिरोज खान पुत्र सलीम खान के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है उसके खिलाफ काशीपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में 5 मुकदमें दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी के साथ कोई और गैंग या अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। अगर कोई

और इसमें दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार व दीवान सिंह बिष्ट, अपर उप निरीक्षक मोहित कुमार, कां. शैलेन्द्र सिंह, दीपक प्रसाद, एसओजी के कां. कुलदीप सिंह, दीवान सिंह, प्रदीप कुमार, दीपक कठैत शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement