अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने के शौकीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने के शौकीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

रामनगर। अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने के शौकीन युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। दरअसल, कोतवाली पुलिस को शिकायत मिली कि एक युवक शमशेर अली पुत्र मोहम्मद शमशाद, निवासी भरतपुर तड़ियाल पीरुमदारा रामनगर द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचाकर खुद को फेमस करने एवं लोगों में स्वयं के प्रति दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराते हुए चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया। चौकी प्रभारी पीरुमदारा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement