अदालतों से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया

अदालतों से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया

 

 

काशीपुर। विभिन्न मुकदमों में अदालतों से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय के आदेशानुसार आलम सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी कुंडेश्वरी को धारा 498ए/323 आईपीसी, सुधा चौधरी पत्नी जितेंद्र चौधरी निवासी फौजी कॉलोनी कुंडेश्वरी को धारा 135 विद्युत अधिनियम, यशपाल सिंह पुत्र वीरभान सिंह निवासी कुंडेश्वरी को धारा 138 एनआई एक्ट, गोविंद देवी पत्नी आलम निवासी हिमालय कॉलोनी काशीपुर को धारा 498, 323 आईपीसी, साहब सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम पच्चावाला को धारा 135 विद्युत अधिनियम, शमशेर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम पच्चावाला को धारा 135 विद्युत अधिनियम के अंतर्गत जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी उप निरीक्षक विनोद जोशी, एसआई संतोष देवरानी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल दीवान गिरी, मुकेश कुमार, जगदीश पपनै, त्रिभुवन सिंह व किशोर फर्त्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement