आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए मुस्लिम धर्म गुरुओं की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा*

*आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए मुस्लिम धर्म गुरुओं की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा*

 

काशीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए आज मुस्लिम धर्मगुरुओं की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम रहनुमा, राजनेता, सामाजिक संगठनों के लोगों और युवाओं ने शिरकत कर भारत देश का गुणगान किया। तिरंगा यात्रा मोहल्ला अली खां से प्रारंभ होकर किला बाजार व मुख्य बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चैक पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगो की उपस्थिति में समापन के दौरान मौजूद उलेमाओं ने देश की आजादी में कुर्बान होने वाले शहीदों का बखान करते हुए भारत देश की शान में तराने भी गुनगुनाए। इस अवसर पर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन व तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हसीन खां, करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान, बसपा नेता अशरफ एडवोकेट, कांग्रेस नेता शफीक अंसारी, मो हसन नूरी, आलम खां, डा. एमए राहुल, पार्षद नौशाद हुसैन, नजमी अंसारी, सादिक हुसैन, फिरोज हुसैन, अफसर हुसैन, अजमत खां आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement