विधानसभा चुनाव 2022: परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने से पहले लेनी होगी जीतने वाले को पुलिस से अनुमति

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब कुछ ही दिन बचे है। जहां  सभी दलों के प्रत्याशी हार-जीत के गुणा गणित में जुटे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन मतगणना के बाद लाॅ एंड आर्डर ठीक करने पर ध्यान दे रही  हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद पुलिस ने मतगणना के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। जिले भर में पुलिस फोर्स बढ़ाई जाएगी।

डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया है कि विजय जुलूस निकालने से पहले जीते हुए विधायक को पुलिस हर हाल में अनुमति लेनी होगी।

बता दें की 10 मार्च को नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में होनी है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को इसी कॉलेज में रखा गया है। उसकी निगरानी के लिए सीआरपीएफ पुलिस के जवान तैनात हैं। 10 को होने वाली मतगणना में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने में पुलिस जुट गई है।

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मतगणना के दौरान एमबीपीजी कॉलेज परिसर में कोई नहीं घुसेगा। सड़क पर ही खड़े होकर प्रत्याशी व उनके समर्थक रिजल्ट सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी शहरों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि रिजल्ट जो भी आए उसे स्वीकार किया जाए। आरोप-प्रत्यारोप लगाकर माहौल खराब की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि कोविड नियमों का मतगणना के दिन सख्ती से पालन कराया जाएगा।

मतगणना स्थल पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे व एसएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारियों की निगरानी में मतगणना होगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मतगणना से पहले सभी पुलिसकर्मी व सीआरपीएफ जवानों को ब्रीफ कर ड्यूटी के संबंध में बताया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement