बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर निगम के मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत पर नगर निगम रूद्रपुर प्रांगण में मेयर रामपाल सिंह एवं प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृव तथा बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया ।।

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुए थे, जिसके लिए आज सुबह से काउंटिंग की जा रही है। काउंटिंग के हर राउंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। गिनती पूरी होने पर 2405 वोटो से पार्वती चंदन रामदास ने जीत हासिल की ।

मेयर रामपाल सिंह ने उप चुनाव में मिली जीत पर कहा कि पार्टी कभी जातिवाद के आधार पर चुनाव नहीं लड़ती है, जबकि कांग्रेस प्रत्याक्षी जातिवाद के आधार पर चुनाव लड़ते रहे हैं।

बागेश्वर विधानसभा सीट पर चंदन रामदास परिवार का कब्जा पिछले 20 सालों से रहा है, चंदन रामदास पिछले 4 बार से बागेश्वर से विधायक रहे थे। स्व चंदन दास को जनता ने अपने मत से श्रद्धांजलि दी। जनता ने पहले ही भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया था। भाजपा की जीत सुनिश्चित है

 

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि राज्य में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ काबिज है इसलिए इस उपचुनाव की जीत से 2024 लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति का गठन, जबरन धर्मांतरण,नकल विरोधी और अतिक्रमण के विरूद्व कठोर कानून जैसे निर्णयों से उत्तराखंड की आम जनता भाजपा के साथ खड़ी है ।

इस अवसर पर इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, पार्षद प्रमोद शर्मा, भुवन गुप्ता, जितेंद्र यादव, सुनील कुमार,निमित्त शर्मा, रामकिशन कोली, शैलेंद्र रावत, हरजीत राठी, सुनील मेहरा, रजत दीक्षित, जी के शर्मा, राजेश कुमार विशाल, आदेश भारद्वाज, विक्की राघव, बिट्टू चौहान समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement