काशीपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका गया

काशीपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका गया

काशीपुर। द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा मुख्यमंत्री व उत्तराखंड सरकार के लिए अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में काशीपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा यहां विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक विष्ट की इस अशोभनीय हरकत को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनीत चौधरी, जिला महामंत्री प्रशांत पंडित, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पुलकित सेठी, नगर अध्यक्ष अभिनव राजपूत, जयदीप द्विवेदी, महामंत्री राहुल कश्यप, प्रियांशु कथुरिया, राहुल खन्ना, संचित मिश्रा, अभिषेक पुष्पक, अंकित भट्ट, मोहित कुमार वैद्य, अमन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement