प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर भाजयुमो ने आयोजित किया नवमतदाता सम्मेलन, विधायक शिव अरोरा बोले मोदी राज में देश के युवाओ का भविष्य सुरक्षित

रुद्रपुर ।आज जिला भाजपा मुख्यालय रुद्रपुर में महासंपर्क अभियान के निमित्त नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय बिगवाड़ा पर किया गया , वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ , आपको बता दे मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के निमित नवीन मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ , जिसमे विधायक शिव अरोरा ने नवीन मतदाताओं को सम्बोधित करते हुआ कहा भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन ओर गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल में हर वर्ग, हर क्षेत्र तक विकास कार्यो को ले जाने का जो कार्य किया है वह किसी से छुपा नही है उन्होंने कहा हमारी सरकार लगातार जनहित से जुड़े कार्य को करने का कार्य किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तसवीर बदली है जहाँ बात करे हर घर नल से जल हो या फिर सड़को का जाल से लेकर अनेको ऐसी योजनाएं देश मे चल रही है जिसका लाभ हमारी युवा पीढ़ी को भी मिला है निश्चित रूप से हमारे नवीन मतदाता देश का भविष्य हैं और हमको उम्मीद है देश के उज्वल भविष्य के लिये एक बार फिर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनने जा रहा है और एक बार फिर देश मे मोदी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार जनता पुनः बनाने जा रही है , विधायक ने सभी युवा मतदातों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतर कल के बधाई दी। इस दौरान जिला महामंत्री भाजयुमो बिट्टू चौहान , जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक रजत दीक्षित, शंकर विश्वास , विजय डे, नमन चावला, गोविंद शर्मा, आदेश भरद्वाज, रवि दिवाकर, सोनू सैनी, जितेंद्र सन्धु, मनमोहन सिंह, राघव व सभी नवमतदाता बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement