नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में सिंगल यूज़ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया

काशीपुर। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में कन्फेक्शनरी व्यवसाइयों और खानपान की दुकानो व फलों की फेरी और दुकानों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर छापेमारी कार्यवाही करते हुए एक कन्फेक्शनरी व्यवसाय पर 5 हजार, दो बिरयानी सेंटर पर 10 हजार, एक मांस विक्रेता पर 01 हजार, एक बैकरी पर 5 हजार, एक भोजनालय पर 5 हजार रुपये सहित का जुर्माना निरूपित करते हुए कुल 11 चालान किये गए और कुल 28 हजार 8 सौ रुपए का जुर्माना किया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की गंदगी/कूड़ा फेंकने वाले या अपने प्रतिष्ठान के आसपास गंदगी करने वालों के विरुद्ध एवं नगरी क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी दल में लाइसेंस लिपिक जितेंद्र कुमार, सहायक विक्रांत यादव,

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में सिंगल यूज़ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया

राशिद हुसैन एवं अभिषेक कुमार शामिल रहे। उपरोक्त के अलावा उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर एवं तहसील काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा नगर आयुक्त एवं उप जिलाधिकारी के आदेशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में सिंगल यूज़ पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया गया

एक अभियान मेन मार्केट में किला मोहल्ले तक चलाया गया जिसमें 6400 अर्थदंड करते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही समस्त दुकानदारों से अपना सामान नाली से पहले रखने की अपेक्षा भी की गई। ऐसा न करने पर बड़े अर्थदंड की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। टीम प्रभारी वाईएस राठी सहायक नगर आयुक्त एवं भुवन चंद आर्य नायब तहसीलदार के अलावा विवेक ठक्कर, सोहनलाल, बैरिस्टर यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement