काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा काशीपुर बार भवन में शोक सभा की गई

काशीपुरः बार एसोसिएशन काशीपुर की शोक सभा एसोसिएशन के सभागार में हुई जिसमें कि गुरप्रीत बरार एडवोकेट की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। सभी अधिवक्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई इस दुख की घड़ी में परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी,सचिव प्रदीप कुमार चौहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी, उपसचिव अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पेगया,आय -व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी ,पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा व रहमत अली खान सहित कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कंबोज, अमन राणा ,अनूप बिश्नोई, सोनल सिंघल ,धर्मेंद्र सैनी, विशाल सक्सेना, गौरव राजपूत, राजीव कुमार आदि अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement