बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक 

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक

 

 

काशीपुर। बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। सिद्दीकी मार्केट निवासी मौहम्मद शरीफ बीती शाम बाइक से अपने किलावली से काशीपुर आ रहे थे कि बैलजुड़ी के पास ढेला नदी के पुल पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौहम्मद शरीफ गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौहम्मद शरीफ को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement