गाली लौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

गाली लौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

काशीपुर। जमीन खरीदने के नाम पर लिए गए पैसे वापस मांगने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए जाने से आरोपी नाराज हो गया और उसने उधार देने वाले व्यक्ति को ही गाली लौज और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मानपुर रोड निवासी योगेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि कुछ महीने पहले उसके जानने वाले देवराज सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी पर्वतीय कॉलोनी मानपुर रोड, काशीपुर ने उसे जमीन बेचने के नाम पर 17.
50 लाख रूपए लिया था। जिसको कि वह काफी समय बाद तक वापस नहीं कर रहा था। जिसके चलते उसने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद आरोपी को कोतवाली से एक सब इंस्पेक्टर ने जांच के लिए कोतवाली बुलाया था। लेकिन देशराज कोतवाली नहीं आया, बल्कि वह पैसे देने वाले योगेश कुमार को ही फोन करके गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देशराज के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement