एक्शन में पुलिस : हत्या के मुख्य आरोपी के घर चला पीला पंजा, अपराधी ख़ौफ़ज़दा

रुद्रपुर। यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। बीते दिनों हुए सद्दाम हत्याकांड प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी के घर व गोदाम पर बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि उक्त मकान व गोदाम सरकारी जमीन पर निर्माणधीन था, जिसके चलते आवश्यक कार्यवाही को अमल में लाते हुए यह कदम उठाया है।
ज्ञातव्य हो बीते दिनों सुभाष कालोनी निवासी सद्दाम की हत्या हुई थी, जिसका शव काशीपुर रोड पर फेंक दिया था। पुलिस की जांच में 5 नाम सामने आए थे। जिसमें एक महिला भी शामिल थी। जिसमें कुछ की पूर्व में व मुख्य आरोपी नबाव की आज ही गिरफ्तार हुई थी। बताते चले नबाब का गोदाम और मकान दोनों सरकारी जमीन पर बने हुए थे। जिसे आज दोपहर बाद एसडीएम प्रत्यूष मिश्रा, सीओ अभय सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कर दिया। वहीं हत्याकांड के आरोपी के घर जेसीबी गरजने से अपराधियों में भय का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement