बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की माता जी का निधन, आंखें मरणोपरान्त करेंगी दूसरे की जिंदगी रोशन

रुद्रपुरः बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की माता श्रीमती सुशीला पांडे पत्नी नवीन चंद्र पांडे का लंबे समय से बीमारी के चलते आज प्रातः 10ः45 बजे निधन हो गया। खेड़ा कॉलोनी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार जब शहर के लोगों को मिला तो शोक की लहर फैल गई।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे की माता जी का निधन, आंखें मरणोपरान्त करेंगी दूसरे की जिंदगी रोशन

बता दें कि सुशीला पांडे ने पूर्व में ही नेत्रदान की इच्छा जताई थी, इसलिए निधन के बाद सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल मुरादाबाद से टीम यहां पहुंची और नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। अब सुशीला पांडे की आंखें किसी और के काम आ सकेंगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता दिवाकर पांडे के आवाज पर लग गया। इस दौरान न्यायालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। अंतिम संस्कार कल सुबह 8ः00 बजे रुद्रपुर मोक्ष धाम में किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement