छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी फरदीन के मौहल्ला खालसा स्थित घर पर चला बुलडोजर

छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी फरदीन के मौहल्ला खालसा स्थित घर पर चला बुलडोजर

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार ने आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर काशीपुर में छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी फरदीन के मौहल्ला खालसा स्थित घर पर बुलडोजर चला कर अपने सख्त इरादे जता दिये। तीन दिन पूर्व मौहल्ला खालसा निवासी फरदीन पुत्र रिजवान ने कोचिंग सेंटर जा रही एक छात्रा पर पाटल से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। घायल छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ केस दर्ज कर मात्र आठ घंटे के भीतर आरोपी फरदीन तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी के भाई को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस व प्रशासन की टीम दोपहर मुख्य आरोपी फरदीन के घर पहुंची और उसके मकान की नाप-जोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया। ज्ञात रहे कि इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त था और उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जनभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तुरंत एक के बाद एक एक्शन लिया। इसी क्रम में आज बुलडोजर की ये कार्यवाही अमल में लाई गई। कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement