विधानसभा चुनाव 2022ः आज वाराणसी आएंेगी बंगाल की मुख्यमंत्री, कल अखिलेश-जयंत के साथ है रैली

वाराणसीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पहली बार वाराणसी आएंगी। शाम को वह वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगी और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। ममता बनर्जी इसके बाद छावनी स्थित एक होटल में रात में रुकेंगी। इसके बाद गुरुवार को ऐढ़े में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को ममता, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। सभा के बाद ममता बनर्जी वापस लौट जाएंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और उसके सहयोगी दलों का समर्थन कर रहीं हैं। उन्होंने 7 फरवरी को कहा था, मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया भी जलाऊंगी। मैं जानती हूं कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र है। मैं चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत हो। पंजाब में हम आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement