फोन पर बात करने से नाराज पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, बेटी की पिटाई,इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने भेजा जेल

DELHI आसमा अपने परिवार के साथ अशोक रोड, आदर्श नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति मसरूर, बेटी आमना व अन्य सदस्य हैं। मसरूर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार देर रात करीब 2.00 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर में आसमा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

उत्तर-पश्चिम जिले के आदर्श नगर इलाके में फोन पर बात करने से नाराज एक शख्स ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला। 12 साल की बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वह फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला आसमा बेगम (43) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति मोहम्मद मसरूर (49) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आसमा अपने परिवार के साथ अशोक रोड, आदर्श नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति मसरूर, बेटी आमना व अन्य सदस्य हैं। मसरूर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार देर रात करीब 2.00 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर में आसमा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मसरूर मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। इसका आसमा ने विरोध किया। इस दौरान पास में सो रही आमना की आंख खुल गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर में गद्दे के नीचे रखा चाकू निकाला और आसमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी तब तक उसे चाकू मारता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement